Tuesday, April 23, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeदहेज के लिये विवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या

दहेज के लिये विवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या

दहेज के लिये विवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या
खुदकुशी की भी चर्चा:
कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव की शुक्रवार की रात की घटना
मायके वालों ने बाइक और पैसे के लिये ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप
पति सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी, छानबीन और धरपकड़ में जुटी पुलिस
आरा। भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव में शुक्रवार की रात दहेज के लिये रस्सी से गला घोंट कर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। बीस हजार रुपये और बाइक के लिये पति सहित अन्य ससुराल वालों पर गला घोंटने के बाद पंखे से लटका कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मृत महिला बभनगांवा गांव निवासी दीपक साह उर्फ बीरू की 23 वर्षीया पत्नी कुमकुम देवी थी। सूचना मिलने पर पुलिस
मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसे लेकर बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव महिला के पिता रामजी साह द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें दामाद दीपक साह और सास सहित तीन लोगों को आरोपित किया गया है। भाई शुकुल कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2019 में बभनगावां गांव निवासी दीपक साह के साथ हुई थी। उसके कुछ दिन बाद से ही उसके पति और सास द्वारा 20 हजार व बाइक की मांग की जाने लगी थी। उसे लेकर उसकी बहन के साथ बराबर मारपीट भी की जाती थी। उसी क्रम में शुक्रवार की रात रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गयी। इधर, गांव में महिला द्वारा खुदकुशी किये जाने की भी चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम गाय को चारा देने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। उसके बाद महिला द्वारा कमरे में गले में गमछा बांध पंखे से लटक गई। देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीणों की मदद से पीछे का खिड़की तोड़ देखा गया, तो महिला पंखे से लटकी हुई है। उसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से उसे पंखे से उतार इलाज के लिए आनन-फानन में सरैंया बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके बाध महिला के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये हैं। पुलिस मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुट गयी है।

दोपहर में फोन कर बोला: बहन को ले जाइये और शाम में कर दी हत्या
आरा। भाई शुकुल कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही बहन को दहेज के लिये प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ दिन पूर्व उसका पति उसे दिल्ली ले गया था। उसके साथ वहां भी मारपीट कर सर फोड़ दिया था। उसके बाद उसे वापस घर लेकर आए थे। इसके बाद उसके पति द्वारा कहा गया कि अब कुछ गलत नहीं होगा, तो दोबारा उसके ससुराल भेज दिया गया था। शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे उसके पति द्वारा फोन कहा गया कि अपनी बहन को ले जाईये। इस पर उसने शनिवार को आने के बात कही थी। इस बीच शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला को दो साल की एक बेटी भी है। वह आपने दो भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां, भाई संतोष, शुकुल एवं बहन नेहा है। घटना के बाद उसके घर में हाहाकार मच गया है।

23
23
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!