HomeNewsबिहारघर की सफाई कर रहे पुजारी की करंट लगने से मौत

घर की सफाई कर रहे पुजारी की करंट लगने से मौत

घर की सफाई कर रहे पुजारी की करंट लगने से मौत
उदवंतनगर थाना के सरथुआ गांव की शनिवार सुबह की घटना
दरवाजे पर टूट कर लटक रहे बिजली तार की चपेट में आने से लगा करंट
इलाज के लिए अस्पताल लाये जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

आरा। जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में शनिवार की सुबह विद्युतकरंट लगने से एक पुजारी की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत पुजारी सरथुआ गांव निवासी मंडलेश्वर मिश्रा के 30 वर्षीय पुत्र शशि भूषण मिश्रा थे। वे गांव-गांव जाकर पूजा-पाठ कराते थे। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार की सुबह घर में साफ-सफाई का काम कर रहा था। इस दौरान वह कमरे का दरवाजा खोल रहे थे। तभी पहले टूटकर लटक रहे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गये। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव लेकर चले गए। लेकिन करीब एक घंटे बाद शव को वापस सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुजारी की मौत के बाद उनके घर में कोहराम मचा है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular