Homeबिहारआरा भोजपुरपार्क व खेल मैदान के विकास के सपना करूंगी पुरा-इंदु देवी

पार्क व खेल मैदान के विकास के सपना करूंगी पुरा-इंदु देवी

Indu Devi from Arrah कहा: शहर की देवतुल्य जनता भ्रष्टाचारियों को देगी जवाब

jay kumar

खबरे आपकी आरा: Indu Devi from Arrah आरा नगर निगम क्षेत्र से महापौर प्रत्याशी इंदु देवी ने बुधवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बड़की सिंगही, छोटकी सिंगही, गौसगंज, नवादा, महाराजा हाता आदि मुहल्ले में जन संपर्क किया। इस दौरान मुहल्ले के लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। वहीं महापौर प्रत्याशी इंदु देवी ने भगवान रूपी जनता से मिलकर इस बार परिवर्तन हेतु अपना समर्थन देने का आग्रह किया। महापौर प्रत्याशी इंदु देवी ने कहा कि शनि में जिस प्रकार विकास के नाम पर घोटाला किया गया और शहर को नरक बना दिया गया। इस बार देवतुल्य जनता देगी जबाब देगी।

आरा शहर धार्मिक, संस्कृतिक व इतिहासिक रूप से पहचाना जाता हैं। लेकिन विकास व सौंदयीकरण के नाम पर केवल करोड़ों का लूट हुआ। लोगों को न तो राशन कार्ड, न पेंशन मिल रहा है। युवाओं व बच्चों के लिए खेल का मैदान, जीम व लाईब्रेरी के आवश्यकता को नजर अंदाज किया गया। मैं इस संकल्प को पूरा करूंगी।

इस बार जनता परिवर्तन का मन बना चुकीं हैं और मेरे समर्थन में लोग आ रहें हैं। प्रेम पंकज उर्फ ललन जी ने कहा की शहर का स्थिति बद से बदतर है। कहीं विकास नाम का चीज़ नहीं हैं। ना कहीं पार्क ना खेल का मैदान है। लोग टैक्स देते हैं पर सुविधा नदारद है। ऐसे में परिवर्तन करें। कर्मठ ईमानदार शिक्षित प्रत्याशी इंदु देवी के हाथों को मजबूत करें।

Indu Devi from Arrah जनसंपर्क में राज कुमार, बिनोद कुमार गुप्ता, द्वारिका नाथ, सन्नी जयसवाल, दिनेश प्रसाद, शुभम आनंद, प्रियांशु चौधरी, जयराम सिंह पिंटू कुमार, विकास कुमार, राजन नैयर, सन्नी शाहबादी, भोला सिंह, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, आलोक अंजन, रितेश कुमार उर्फ लड्डू , चिलबिल सिंह, राजीव रंजन, प्रतिक राज, आदित्य सिंह आदि, शालू चौरसिया, राजू पासवान, उदय आनंद, संतोष सोनी, राहुल बदलानी, आशीष सिंह, मिठाई लाल, प्रमोद गुप्ता, राजेश कुमार, विजय सिंह, प्रिंस सिंह विशाल सिंह, संतोष कुमार, संतोष पब्लिसिटी, अभीजीत आनंद, शुभम सहित अन्य लोग थें।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular