Homeबिहारआरामेयर ने किया छठ पर्व, दुल्हन की तरह सजा आरा शहर

मेयर ने किया छठ पर्व, दुल्हन की तरह सजा आरा शहर

आरा शहर सहित पूरे भोजपुर में शुक्रवार को भगवान भास्कर का चार दिवसीय छठ महापर्व उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

Mayor celebrated Chhath festival: आरा शहर सहित पूरे भोजपुर में शुक्रवार को भगवान भास्कर का चार दिवसीय छठ महापर्व उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

  • हाइलाइट : Mayor celebrated Chhath festival
    • उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व
    • गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियो ने दिया था अर्घ्य
    • नदी, तालाब एवं पोखर पर उमड़ी रही व्रतियों की भीड़
    • घर की छतों पर भी लोगों ने डूबते एवं उगते सूरज को दिया अर्ध्य
    • छठी मैया के भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता

आरा: शहर सहित पूरे भोजपुर में शुक्रवार को भगवान भास्कर का चार दिवसीय छठ महापर्व उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। छठ को लेकर व्रतधारियों ने शुक्रवार की सुबह नदी, तालाब, नहर, कुआं तथा पोखर के पास उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा-अर्चना की। इसके अलावे कई लोगों ने घर की छतों पर ही उगते सूरज को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठ व्रतियों ने परिवार, मानव तथा विश्व कल्याण की कामना की। इसके पूर्व गुरवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकस दिखा जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सदर एसडीपीओ परिचय कुमार, नगर थाना इंचार्ज देवराज राय, नवादा थाना इंचार्ज विपिन बिहारी इलाके में गश्त लगाते रहें। इसके अलावे डायल-112 के बाइकर्स जवान गश्त करती दिखी।

  • पर्व को लेकर दुल्हन की तरह सजा आरा शहर
  • मंदिरों एवं घाटों पर की गई थी आकर्षक सजावट
  • लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रंगोली

छठ महापर्व को लेकर शहर के विभिन्न घाटों, मंदिरों एवं सड़कों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शहर के गांगी नदी, कलक्ट्री घाट, चंदवा सूर्य मंदिर, छठिया पोखर, सूर्यपूरी, अहिरपुरवा, बरहबतरा, मझौंवा समेत तमाम सूर्य मंदिरों को छोटे-छोटे रंगीन बल्बों एवं फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। छठ घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर पूजा कमिटियो, स्वयंसेवकों एवं मोहल्ले वासियों ने मिलजुल कर रंगोली के माध्यम से अपनी कलाकारी का प्रदर्शन किया था। जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इसके अलावे प्रत्येक गली-मोहल्ले में छोटे-छोटे रंगीन बल्बों एवं दूधिया रोशनी से आकर्षक सजावट की गई थी।

मोर के पंखों द्वारा बनाया गया मनमोहक झरना: छठ पर्व के शुभ अवसर पर श्री कला मंदिर, बड़ी मठिया आरा के द्वारा बड़ी मठिया से लेकर बाबू बाजार मोड़ तक लाइट एवं मोर के पंखों द्वारा बनाया गया झरना काफी मनमोहक से सजाया गया था, जो छठ व्रतियों एवम आने-जाने वालों के बीच काफी आकर्षित कर रह था। लोग बिना सेल्फी लिए नही जाते थे। बड़ी मठिया के आसपास के नवयुवकों द्वारा रात भर जगकर खुद ही बड़ा मोर और रंगोली बनाया गया। दीप और लाइटों से सजावट की गई, जिसमे,असगर अली (अध्यक्ष), रूपेश कुमार, रवि, गोविंद कुमार, संजय कुमार, छोटू, मुकेश, राज, भोला गिरी, सोनू कुमार,अरुण आर्य के द्वारा सहयोग किया गया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular