Homeआरा भोजपुरतरारीतरारी में आज CM नीतीश कुमार की जनसभा, कई मंत्री होंगे शामिल

तरारी में आज CM नीतीश कुमार की जनसभा, कई मंत्री होंगे शामिल

भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत के समर्थन में 9 नवम्बर को तरारी खेल मैदान में राजग के सभी वरीय नेता का आगमन होगा

CM Nitish – Tarari: बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित राजग गठबंधन के वरीय नेतागण एवं बिहार सरकार के कई मंत्री शनिवार को तरारी के खेल मैदान में राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

jay kumar
  • हाइलाइट : CM Nitish – Tarari
    • सीएम नीतीश कुमार सहित राजग नेताओ के आगमन एवं जनसभा को लेकर जनता में उत्साह
    • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान , हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष मांझी सहित कई मंत्री होंगे शामिल
    • लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान नोनडीह में करेंगे प्रेस वार्ता

CM Nitish – Tarari आरा/तरारी: बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित राजग गठबंधन के वरीय नेतागण एवं बिहार सरकार के कई मंत्री शनिवार को तरारी के खेल मैदान में राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके लिए राजग नेताओ के द्वारा अलग अलग तैयारी कर लोगो को कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया जा रहा।

कार्यक्रम प्रभारी प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भाजपा के विधानसभा प्रभारी राजकुमार कुशवाहा तथा मीडिया प्रभारी अभय विश्वास भट्ट ने बताया कि राजग समर्थित भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत के समर्थन में 9 नवम्बर को तरारी खेल मैदान में राजग के सभी वरीय नेता का आगमन होगा, जिसमें बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री सन्तोष मांझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल सहित बिहार के कई मंत्री की आगमन की सूचना मिली है। वही जनसभा के बाद केंद्रीय मंत्री सह लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान तरारी विधानसभा के कई क्षेत्र में रोड शो भी करेंगे। इस दौरान नवाडीह में प्रेस को भी सम्बोधित करेंगे।

वही रोलमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा 10 नवम्बर को सघन जनसम्पर्क अभियान करेंगे। जनसभा के कार्यक्रम की सफलता एवं भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत के जीत हेतु पूर्व विधायक सुनील पांडेय, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, हम जिलाध्यक्ष मुन्ना बाबा, रालोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय सहित सभी नेता लगातार क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है और लोगो के बीच सम्पर्क कर रहे है। राजग नेताओ ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राजग के सभी वरीय नेताओ के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगो मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। समाज के सभी वर्ग के लोगो का समर्थन मिल रहा।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular