HomeNewsबिहारभोजपुर को मिले चार इंस्पेक्टर और 58 दारोगा, 60 एसआई का दूसरे...

भोजपुर को मिले चार इंस्पेक्टर और 58 दारोगा, 60 एसआई का दूसरे जिलों में तबादला

शाहाबाद पुलिस उप महानिरीक्षक सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तबादले पर मुहर लगी।

Transfer Approved: इंस्पेक्टर और दारोगा स्तर के भोजपुर के 61 सहित शाहाबाद के 272 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

  • हाइलाइट्स:
    • पांच साल और उससे अधिक समय तक एक जिले में तैनात अधिकारियों का तबादला
    • शाहाबाद रेंज के डीआईजी की अध्यक्षता में बैठक में तबादले पर लगी मुहर

आरा,बिहार। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक ही जिले में तैनात इंस्पेक्टर और दारोगा स्तर के भोजपुर के 61 सहित शाहाबाद के 272 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। शाहाबाद पुलिस उप महानिरीक्षक सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तबादले पर मुहर लगी।

बैठक में भोजपुर एसपी राज सहित बक्सर, रोहतास और कैमूर के पुलिस अधीक्षक शामिल थे। बैठक में तबादले की मुहर लगने के बाद डीआइजी की ओर से स्थानांतरित अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। उसके तहत भोजपुर जिले में चार नए इंस्पेक्टर और 58 दारोगा की पोस्टिंग की गयी है।

Transfer Approved: भोजपुर पुलिस बल को मिले चार इंस्पेक्टर और 58 दारोगा

सूची के अनुसार रोहतास में पोस्टेड रहे इंस्पेक्टर सुशांत कुमार मंडल, दीपक कुमार साह, श्याम कुमार और कैमूर में पोस्टेड शक्ति कुमार सिंह को भोजपुर भेजा गया है। उसी तरह रोहतास में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, रघुवंश भगत, कृपया जी, राजेश कुमार -1, रामानंद राम, सुशांत कुमार, जयराम ठाकुर, निखिल राय, प्रमोद कुमार सिंह, धनंजय कुमार, शैलेन्द्र कुमार -2, मुकेश कुमार -1, प्रदीप कुमार सिंह, सुनील कुमार -1, धनंजय कुमार -1, सुरेश प्रसाद, सोनेत लाल सोरेन, राम पुकार मिश्रा, शैलेंद्र कुमार -1,

श्रीभगवान सिंह, बासुदेव पासवान, तनिक कुमार, चंद्र लाल राय, शिवजी पासवान, राजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार राय, अजय कुमार -1, विद्या भूषण, भोल्ट साह, संजय कुमार ठाकुर, विमलेश कुमार, संतोष कुमार, कन्हैया सिंह यादव, सुबोध कुमार सिंह, लाल बाबू सिंह, सुनील कुमार -3 सत्येंद्र कुमार, पप्पू प्रसाद गोंड, उपेंद्र पासवान, रमण कुमार सिंह, विजय कुमार दूबे, ललितेश कुमार सिंह, शत्रुघ्न सिंह, राम विलास रंजन, रंजीत कुमार, रविन्द्र कुमार यादव, विजय राम, बक्सर से रविकांत प्रसाद, कैमूर से शिवपूजन मांझी, अयोध्या पासवान, निरंजन कुमार, राजू कुमार, सदानंद पासवान, संतोष कुमार-1, राजेश कुमार सिंह -1, जय प्रकाश यादव, रूप नारायण राय, राज कुमार मिश्रा और राम सेवक प्रसाद सिंह को भोजपुर भेजा गया है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular