HomeNewsबिहार"या हुसैन" और "या अली" के नारों से गुंजा शाहपुर

“या हुसैन” और “या अली” के नारों से गुंजा शाहपुर

खलीफा आलमगीर शाह, पूर्व उपाध्यक्ष मो. मुख्तार शाह सम्मानित

Tazia procession shahpur: मोहर्रम के अवसर पर आकर्षक ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें बालकों, युवाओं और वयोवृद्धों ने “या हुसैन” और “या अली” के नारों के साथ पूर्ण उत्साह से भाग लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Tazia procession shahpur
    • शाहपुर ने सांप्रदायिक सौहार्द का नवीन संदेश प्रसारित किया
    • खलीफा आलमगीर शाह, पूर्व उपाध्यक्ष मो. मुख्तार शाह सम्मानित

आरा,बिहार। भोजपुर जिले के शाहपुर में इस वर्ष मोहर्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, शांति और शोक के साथ किया गया, जिसने भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का एक नवीन संदेश दिया। शनिवार रात्रि और रविवार सायंकाल मनाए गए इस पर्व में इमाम हुसैन की शहादत को स्मरण किया गया।

मोहर्रम के अवसर पर आकर्षक ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें बालकों, युवाओं और वयोवृद्धों ने “या हुसैन” और “या अली” के नारों के साथ पूर्ण उत्साह से भाग लिया। ढोल-ताशों की ध्वनि और पारंपरिक बनैठी कौशल का प्रदर्शन जनमानस के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Tazia procession shahpur: एक बार फिर शाहपुर ने प्रस्तुत किया सांप्रदायिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण

इस वर्ष के मोहर्रम की विशेषता यह रही कि एक ओर जहाँ यह श्रद्धा और परंपरा के परिवेश में रहा, वहीं दूसरी ओर इसने सांप्रदायिक सौहार्द का नवीन संदेश प्रसारित किया। समाजसेवी कृष्ण कुमार द्वारा ताजिया जुलूस का स्वागत किया गया। खलीफा आलमगीर शाह, पूर्व उपाध्यक्ष मो. मुख्तार शाह को सम्मानित और इसमें सम्मिलित व्यक्तियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, यहां सांप्रदायिक एकता का उत्कृष्ट सेवा भावना देखने को मिला। ताजिया जुलूस में राजद जिला सचिव राकेश यादव यादव, प्रखंड युवा अध्यक्ष भाई बरमेश्वर यादव सहित अन्य कई शामिल थे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular