HomeNewsबिहारबच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, पूरे दियारा क्षेत्र में मची सनसनी

बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, पूरे दियारा क्षेत्र में मची सनसनी

बहोरनपुर बांध स्थित श्याम बाबा मंदिर के पास हुई घटना

Bahoranpur – School bus: भोजपुर ज़िले के बहोरनपुर थाना अंतर्गत दियरा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। गौरा से उतर बहोरनपुर बांध स्थित श्याम बाबा मंदिर के पास एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर तीन पलटी मारते हुए खाई में गिर गई।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया जा रहा है

आरा,बिहार: भोजपुर ज़िले के बहोरनपुर थाना अंतर्गत दियरा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। गौरा से उतर बहोरनपुर बांध स्थित श्याम बाबा मंदिर के पास एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर तीन पलटी मारते हुए खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक दर्जन से ज़्यादा बच्चों के घायल होने की खबर है, जिससे पूरे दियरा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। घायल बच्चों को तुरंत नज़दीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। बच्चों की संख्या और उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है।

Bahoranpur – School bus: ग्रामीणों द्वारा दुर्घटना का कारण सड़क किनारे बालू का इस्तेमाल बताया जा रहा है

इस घटना से पूरे इलाक़े में दहशत का माहौल है और अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान बांध के किनारे ईंट की जगह बालू का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। वहीं, हादसे के बाद स्कूल बस का चालक मौक़े से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। खबर की विस्तृत जानकारी अपडेट थोड़ी देर में।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular