Homeराजनीतपीएम की बिक्रमगंज रैली को सफल बनाने के लिए मंत्री ने की...

पीएम की बिक्रमगंज रैली को सफल बनाने के लिए मंत्री ने की शाहपुर में बैठक

पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने अंग वस्त्र देकर प्रभारी मंत्री को सम्मानित किया

Shahpur NDA Meeting: विक्रमगंज में प्रधानमंत्री मोदी की 30 मई की सभा हेतु पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने शाहपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं संग की बैठक

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Shahpur NDA Meeting
    • पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने अंग वस्त्र देकर प्रभारी मंत्री को सम्मानित किया

आरा/शाहपुर: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के शाहपुर आगमन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के आगमन पर एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी। पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। बैठक में मंत्री ने 30 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिक्रमगंज आगमन पर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण एवं तैयारी की समीक्षा की।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मई को बिक्रमगंज के दुर्गाडीह में जनसभा होनी है। एनडीए के नेता इस सभा को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री की सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिले के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता द्वारा शाहपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों और लोगों को लाने-ले जाने की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।

मंत्री केदार गुप्ता ने उपस्थित एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया और उनसे सभा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सभा ऐतिहासिक होगी। क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला आगमन बिहार की शाहाबाद धरती पर हो रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि 30 तारीख को प्रधानमंत्री बिक्रमगंज के दुर्गाडीह मैदान में विशाल सभा को संबोधित करेंगे अतः लाखों की संख्या में आप वहां पहुंचे।

बैठक में पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने स्थानीय एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सभा स्थल तक कार्यकर्ताओं को ले जाने की व्यवस्था पर अपने विचार रखे और प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा, नरेंद्र तिवारी, भाजपा नगर सह बीसूत्री अध्यक्ष अंकित पांडेय, जदयू अध्यक्ष हिरालाल गुप्ता, गुप्तेश्वर साह,उमेशचंद्र पांडे उर्फ मुन्ना पांडे, बंटी पांडे, नरेंद्र तिवारी, मनोज पासवान, अमरनाथ राय, ठाकुर दयाल राम,आकाश पान,धर्मेन्द्र गुप्ता, चंदन पांडेय सहित सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular