HomeNewsअसलहा एवं चोरी की बाइक के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

असलहा एवं चोरी की बाइक के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

खबरे आपकी miscreants arrested आरा। भोजपुर जिले की संदेश थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से एक हथियार व चोरी की बाइक बरामद हुआ। इसकी पुष्टि एसपी हर किशोर राय ने की।

jay kumar

गिरफ्तार बदमाशों में संदेश थाना क्षेत्र के फुलाडी गांव निवासी विक्की कुमार, विकास सिंह एवं संदेश थाना क्षेत्र के ही अंकित कुमार है। एसपी के अनुसार तीनों चांदी-संदेश मार्ग पर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते थे। तीनों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कई कांडों में शामिल होने की बात स्वीकारी। गिरफ्तार तीनों बदमाशों पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन और छात्र की बरामदगी में जुटी पुलिस

Nawada Police Ara – नवादा थाना पुलिस की टीम ने गिरोह का किया खुलासा

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular