Homeआरा भोजपुरशाहपुरबाढ़ और कटाव पीड़ितों की दुर्दशा देख विधायक ने दी चेतावनी

बाढ़ और कटाव पीड़ितों की दुर्दशा देख विधायक ने दी चेतावनी

बाढ व कटाव पीड़ितों को सुविधा न मिलने पर पिड़ितो संग शुक्रवार, 8 अगस्त को शाहपुर ब्लॉक का घेराव करेंगे विधायक राहुल तिवारी

  • हाइलाइट: Flood victims Shahpur
  • नाव का लॉक बुक खोलने, 3 लंगर चलाने, शौचालय, पेयजल, प्लास्टिक शीट सहित अन्य सुविधा की मांग
  • कटाव एवं बाढ़ पिड़ितो से मिलने के बाद डीएम को दी जानकारी, कहा: गुरूवार तक सुविधा हो बहाल

शाहपुर, भोजपुर: शाहपुर के विधायक राहुल तिवारी ने बुधवार को बाढ़ और गंगा नदी के कटाव से प्रभावित जवईनिया गांव का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान वे कटाव पिड़ितों के साथ-साथ बाढ़ पिड़ितों की स्थिति से भी रूबरू हुए। उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने प्रभारी मंत्री और सरकार पर आपदा के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया।

श्री तिवारी ने कहा कि सरकार के जिम्मेदार प्रतिनिधि पानी देखकर ही सड़कों से लौट जा रहे हैं, जिसका परिणाम यह है कि प्रशासन ने अभी तक बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव का लॉग बुक तक नहीं खोला है। उन्होंने बताया कि स्थानीय मुखिया अपने खर्चे पर चार मोटर वाली नाव और अन्य लोग मिलकर लगभग 20 नावें मानवता के नाते चला रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।

Flood victims Shahpur – लंगर सहित अन्य सुविधाओं की मांग

विधायक ने मांग की है कि कटाव और बाढ़ पीड़ितों के लिए तीन लंगर चलाए जाने चाहिए, जबकि वर्तमान में केवल एक ही चल रहा है। उन्होंने श्याम बाबा और डीह बाबा बांध पर शरण लिए हुए पीड़ितों के लिए भी तीन लंगर, पीने के पानी, शौचालय और प्लास्टिक शीट की उचित व्यवस्था की मांग की।

श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि आपदा प्रबंधन का कार्य सही से नहीं करने के कारण प्रखंड प्रशासन पंचायत प्रतिनिधियों से समन्वय या जानकारी लेने व शेयर करने बच रहा है। ऐसे में कटाव व बाढ़ पिड़ितों से मिलने के बाद उन्होंने सारी स्थितियों से जिलाधिकारी भोजपुर को अवगत करा दिया है। और कहा है नाव का लॉक बुक, तीन लंगर सहित पानी, प्लास्टिक, शौचालय आदि आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था गुरुवार तक करा दी जाए।

उन्होनें आगे बताया कि अगर गुरूवार तक स्थिति में सुधार नहीं होता है। तो उन्होंने चेतावनी दी है कि वे शुक्रवार को कटाव व बाढ़ पीड़ितों के संग शाहपुर प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे। जिसकी सारी जवाबदेही सरकार और प्रशासन की होगी।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular