Homeबिहारआराप्रशासन द्वारा की गई नावों की निःशुल्क परिवहन व्यवस्था

प्रशासन द्वारा की गई नावों की निःशुल्क परिवहन व्यवस्था

भोजपुर डीएम तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार, प्रशासन द्वारा नावों की निःशुल्क परिवहन व्यवस्था

  • हाइलाइट: Flood affected areas
    • जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीइओसी) का नंबर जारी

आरा। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में आमजन के आवागमन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने हेतु, जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार, प्रशासन द्वारा नावों की निःशुल्क परिवहन व्यवस्था की गई है। यह सुविधा विशेष रूप से उन क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही है, जहाँ सड़कों पर जलभराव अथवा कटाव के कारण सामान्य यातायात बाधित है।

jay kumar

Flood affected areas – नाव परिचालन की निरंतर निगरानी

आपदा प्रबंधन दल, जिला प्रशासन, एवं स्थानीय निकायों के सहयोग से नाव परिचालन की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि राहत और बचाव कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नही हो। नागरिकों से अनुरोध है कि अफवाहों से बचें, और आवश्यकता पड़ने पर नीचे दिए गए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीइओसी) से संपर्क करें।
📞 मोबाइल: 9472398730
☎️ लैंडलाइन: 06182-221233

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular