Homeबिहारआराडीएम ने की शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

डीएम ने की शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन हेतु दिए दिशा-निर्देश

  • हाइलाइट: Ara Collectorate
    • भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन हेतु दिए दिशा-निर्देश

आरा। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विद्यालयों में किए जा रहे असैनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान सर्वप्रथम डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत नामांकित बच्चों की स्थिति की जांच के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि यह सत्यापित किया जाए कि संबंधित बच्चे विद्यालय में नामांकित हैं या नहीं तथा यदि नामांकित हैं, तो वे नियमित रूप से उपस्थिति भी दर्ज कर रहे हैं या नहीं।

Ara Collectorate – डीएम ने दिए एक माह के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश

असैनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि वैसे सभी विद्यालय जहाँ अतिरिक्त वर्ग कक्षों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, उन्हें अगले एक माह के भीतर पूर्ण किया जाए। साथ ही, ऐसे विद्यालय जहाँ मतदान केंद्र प्रस्तावित हैं, वहां बिजली, शौचालय, रैंप, फर्नीचर एवं पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ऐसे विद्यालयों की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए, जहाँ 200 से अधिक पौधे लगाने की संभावनाएं हैं, ताकि वहां मनरेगा योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य कराया जा सके।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बालिकाओं के व्यावसायिक शिक्षण, कौशल विकास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए प्रस्ताव तैयार कर विभाग को शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा सके।

साथ ही, मुख्यमंत्री प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत जिला स्तर पर लंबित आवेदनों की संख्या नगण्य होने पर संतोष व्यक्त किया गया, किंतु संस्थान स्तर पर जो आवेदन लंबित हैं, उन्हें शीघ्र निष्पादित कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।

इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती गुंजन सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, तथा शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular