Homeबिहारआरा भोजपुरएमएलसी राधाचरण साह ने मरीजों के बीच किया फल का वितरण

एमएलसी राधाचरण साह ने मरीजों के बीच किया फल का वितरण

एमएलसी राधाचरण साह ने मरीजों के बीच किया फल का वितरण
आरा। शहर के करमन टोला रोड स्थित विश्वराज हाॅस्पीटल में सोमवार को विधान पार्षद राधाचरण साह उर्फ सेठ जी द्वारा मरीजो के बीच फल का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने हाॅस्पीटल में ईलाजरत लगभग 20 मरीजों के बीच खाद्य सामग्री एवं फल का वितरण किया। इस मौके पर विधान पार्षद राधाचरण साह ने कहा कि लाचार लोगों का सेवा करना ही सच्चा कर्तव्य है। जरूरतमंदों एवं असहाय लोगो की समय-समय पर सेवा कर उनकी दुआएं लेना चाहिए। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। इस तरह के कार्य करने से मन को आत्मसंतुष्टि मिलती है। मरीजों के बीच रह कर सेवा करना डॉक्टर का परम धर्म है। उन्होंने कहा की आगे भी इस तरह का कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस मौके पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता के अलावे दंत चिकित्सक डॉ. रंजना वर्षा, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular