Homeबिहारआराआरा के शिवगंज स्थित दुर्गा मंदिर के समीप झगड़ा सुलझाने गए मोबाइल...

आरा के शिवगंज स्थित दुर्गा मंदिर के समीप झगड़ा सुलझाने गए मोबाइल दुकानदार को पीटा

Mobile Shopkeeper Ara: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शिवगंज स्थित दुर्गा मंदिर के समीप झगड़ा सुलझाने गए एक मोबाइल दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे टाउन थाना पेट्रोलिंग पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे।

jay kumar

जानकारी के अनुसार जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के गोपाली चौक ब्राह्मण टोली निवासी उमेश कुमार का 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार गुप्ता है। वह शिवगंज स्थित दुर्गा मंदिर के समीप सिद्धार्थ फोनेक्स मोबाईल दुकान चलाता है।

इधर, सुमित कुमार गुप्ता (Mobile Shopkeeper Ara) ने बताया कि रविवार की दोपहर वह जब दुकान पर था। तभी उसके दुकान के बाहर कुछ लड़के मिलकर दो लड़कों को पीट रहे थे। जिसमें एक लड़का उसके पहचान का था। वे उसे बचाने गये, तो उक्त युवकों द्वारा उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। इसके बाद ईट से मारकर उसका सर फाड़ दिया गया। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular