HomeNewsबिहारदो-दो फौजी बेटों के बुजुर्ग पिता ने फांसी लगा की खुदकुशी, सनसनी

दो-दो फौजी बेटों के बुजुर्ग पिता ने फांसी लगा की खुदकुशी, सनसनी

Mohammadpur Koilwar – कोईलवर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की घटना

खबरे आपकी Mohammadpur Koilwar आरा : जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में बुजुर्ग ने खुदकुशी कर ली। गुरुवार की सुबह उसने अपने घर में ही फांसी लगा ली। मृत बुजुर्ग मोहम्मदपुर गांव निवासी हरी प्रसाद शर्मा है। वह पेशे से बढ़ई मिस्त्री थे और उनके दो बेटे फौजी हैं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।

jay kumar

मृत बुजुर्ग के पुत्र चंद्रशेखर ने बताया कि कुछ महीनों से उसके पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं रह रही थी। गुरुवार सुबह जब सभी लोग घर से बाहर अपने काम से गए थे। इसी बीच उन्होंने गले में गमछा बांधकर फांसी लगा ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय थाना को सूचना दी गयी।

बताया जाता है कि मृत बुजुर्ग के दो बेटे हैं, जो फौज में नौकरी करते है। उनके परिवार में पत्नी राधिका देवी, पुत्र सुभाष व चंद्रशेखर और दो पुत्री अंजू व सोनी है।घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी राधिका देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

एक-एककर आधा दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर फटे

डीड के कागजात में हेराफेरी और जाली हस्ताक्षर कर की गयी धोखाधड़ी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular