Tuesday, May 13, 2025
No menu items!
HomeNewsरास्ट्रीय खबरेंसंघ के करीबी मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

संघ के करीबी मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

CM of Madhya Pradesh: बतौर पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के. लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा की मौजूदगी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ यह फैसला।

  • हाइलाइट :-
    • शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव के नाम का रखा प्रस्ताव
    • विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ फैसला
    • मोहन यादव संघ के बेहद करीबी हैं और कई पदों पर रहे

CM of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री होंगे। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर बनाया जाएगा।

पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के. लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा की मौजूदगी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ। शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव रखा।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

58 साल के मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से तीसरी बार के विधायक हैं। वह 2020 में शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री बनाए गए थे। मोहन यादव संघ के बेहद करीबी हैं। वह संघ में कई पदों पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं तो विद्यार्थी परिषद में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular