HomeNewsबिहारअज्ञात पिकअप ने बाइक सवार सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत,...

अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Mohanpur karja: खबरे आपकी

  • जख्मी का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर पुल के समीप बुधवार की शाम घटी घटना

Bihar/Ara: Mohanpur karja आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर पुल के समीप बुधवार की दोपहर अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार सगे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी किशोर को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर करजा (Mohanpur karja) गांव वार्ड नंबर-11 निवासी शिवजी यादव का 15 वर्षीय पुत्र संतोष यादव है। जबकि जख्मी उसका 14 वर्षीय भाई छोटू यादव है। इधर, मृतक के पिता शिवजी यादव ने बताया कि बड़का लौहर बाजार पर वे दोनों ठेले पर बर्गर व चौमिन का दुकान लगाते है।

बुधवार की शाम वह दोनों बाइक से दुकान खोलने के लिए बाइक से बड़का लौहर आ रहे थे। उसी दौरान बिराहिमपुर पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में संतोष यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका भाई छोटू यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

परिजन अपनी संतुष्टि के लिए संतोष यादव को जख्मी छोटू यादव के साथ सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने संतोष यादव को देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी छोटू यादव का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

बताया जाता है कि मृत किशोर अपने तीन भाई व एक बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां राजकुमारी देवी व दो भाई शिवानंद यादव, छोटू यादव एवं एक बहन निशा कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां राजकुमारी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल।

ranjna
Shadow
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular