HomeNewsबिहारशाहपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद ने संभाला पदभार

शाहपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद ने संभाला पदभार

Shahpur Latest News:खबरे आपकी

jay kumar

मुख्य पार्षद ने फीता काटकर कार्यालय कक्ष का किया उद्घाटन

Bihar/Ara/Shahpur Latest News: शाहपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद जुगनू देवी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ शाहपुर नगर पंचायत के प्रशासनिक भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रभार ग्रहण कर लिया।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात मुख्य पार्षद ने बताया कि सभी वार्डों के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर नगर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया जाएगा साथ ही साथ प्रबुद्ध नागरिकों को भी विकास के लिए उनके सुझाव को शामिल करते हुए नगर के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

मुख्य पार्षद द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार एवं जयनंदन चौधरी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ईओ व जेई द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वार्ड पार्षद शिक्षाविद आरती देवी ने मुख्य पार्षद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

उद्घाटन के दौरान जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष हाकीम प्रसाद साह, पिंटू स्वर्णकार, वार्ड सदस्य आरती देवी, सहोदरी देवी, नीलू देवी, संजय कुमार चौबे, देवंती देवी, आशा देवी, मनोज कुमार पासवान, मोहम्मद शाहिद अनवर व कमलेश कुमार राज उपस्थित रहे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular