Monu Sharma: आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित श्रीनगर भकुरा गांव में गुरुवार की शाम मामूली पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
- हाइलाइट: Monu Sharma
- पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
- श्रीनगर भकुरा गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना
आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित श्रीनगर भकुरा गांव में गुरुवार की शाम मामूली पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक भाई ने आपसी कहासुनी के बाद अपने छोटे भाई को गोली मार दी, गोली दाहिने साइड सीने में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई।
Monu Sharma : आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर भकुरा गांव में घटी घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय मोनू कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो स्व. गोकुल शर्मा का पुत्र है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब मोनू ने अपनी भाभी के होटल से काम कर लौटने पर टिप्पणी की। बताया जाता है कि जख्मी की भाभी होटल में काम करती है। गुरुवार की शाम जब वह काम से वापस घर लौटी, तो मनोज कुमार शर्मा ने उन्हें कहा कि भाभी आप होटल से काम करके वापस आ गई।
भाभी ने इस बात की शिकायत अपने पति से कर दी, जिसके बाद बड़े भाई ने आक्रोश में आकर अपने छोटे भाई के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बड़े भाई ने मोनू पर गोली चला दी, जो उसके सीने के दाहिने हिस्से में लगी।
गांव में सनसनी:
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सदर अस्पताल आरा ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल आरोपित भाई की तलाश में जुटी है और घटना के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

