Moti Tola Arrah: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला मोहल्ले में मंगलवार की रात छत के कुंडी से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ।
- हाइलाइट: Moti Tola Arrah
- परिजन द्वारा डिप्रेशन के कारण आत्महत्या करने की कही जा रही बात
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला मोहल्ले में मंगलवार की रात घटी घटना
आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला मोहल्ले में मंगलवार की रात छत के कुंडी से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ। उसके गले पर हल्का काला रंग का निशान पाया गया है। परिजन द्वारा डिप्रेशन में रहने के कारण खुद से फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Moti Tola Arrah : मृतक आरा टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला वार्ड नंबर-23 निवासी
जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला वार्ड नंबर-23 निवासी रंजीत सिंह का 28 वर्षीय पुत्र विकास कुमार है। प्राप्त, जानकारी के अनुसार मृतक के एक बहन एवं मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वह कुछ महीनो से डिप्रेशन में रह रहा था। मंगलवार की रात जब उसका बड़ा भाई दुकान पर था। वह घर में अकेले था। इस बीच उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर छत के कुंडी में रस्सी बांध गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
जब पड़ोस के लोगों ने उसे छत की कुंडी से लटका देखा, तो इसकी सूचना उसके परिजन एवं टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर परिजन एवं पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। सूत्रों से जानकारी के अनुसार मृतक बिहार रेजीमेंट आर्मी जवान था। किसी कारण उसे तीन वर्ष पूर्व आर्मी से निकाल दिया गया था। जिसे लेकर वह डिप्रेशन में रहता था।
बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में पिता रंजीत सिंह एवं एक भाई नमित कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


