Saturday, December 13, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरशाहपुरसांसद को धमकी देने वाला युवक कभी भी पार्टी का सदस्य नहीं...

सांसद को धमकी देने वाला युवक कभी भी पार्टी का सदस्य नहीं रहा- मुन्ना यादव

देश की राजनीतिक पृष्ठभूमि में सांसद पप्पू यादव की बढ़ती लोकप्रियता के कारण बिहार के राजनीतिक विरोधियों में खलबली और असुरक्षा का भाव है- मुन्ना

Pappu Yadav threat case: देश की राजनीतिक पृष्ठभूमि में सांसद पप्पू यादव की बढ़ती लोकप्रियता के कारण बिहार के राजनीतिक विरोधियों में खलबली और असुरक्षा का भाव है- मुन्ना

  • हाइलाइट : Pappu Yadav threat case
    • सांसद पप्पू यादव की धमकी मामले में स्थिति चिंताजनक- मुन्ना यादव
    • कहा की युवक को पार्टी का सदस्य बताया जा रहा है यह उचित नहीं है

Pappu Yadav threat case आरा/शाहपुर: सांसद पप्पू यादव को धमकी देने के मामले में मंगलवार को पूर्णिया एसपी की ओर से की गयी प्रेस वार्ता के बाद भोजपुर जिले के शाहपुर जाप के अध्यक्ष रहे मुन्ना यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुन्ना यादव ने कहा की धमकी देने वाले युवक को सांसद पप्पू यादव के पार्टी का सदस्य बताया जा रहा है यह उचित नहीं है। पार्टी की स्थापना के समय से मै शाहपुर में पार्टी का अध्यक्ष रहा हूं। धमकी देने वाला युवक कभी भी पार्टी का सदस्य नहीं रहा है, उनका कहना है कि बिना किसी जांच के युवक को सांसद पप्पू यादव के पार्टी का सदस्य बताया जा रहा है।

मुन्ना यादव ने कहा की सांसद पप्पू यादव बिहार के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनकी छवि जनसेवा के प्रति अडिग हैं। उनकी दिन-रात जनता के बीच सक्रियता उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है। उनके इस समर्पण और मेहनत ने न केवल जनता का विश्वास जीता है, बल्कि पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव जीतकर उन्होंने विरोधियों को चित भी किया है।

देश की राजनीतिक पृष्ठभूमि में बढ़ती लोकप्रियता के कारण बिहार के राजनीतिक विरोधियों में खलबली और असुरक्षा का भाव है। इसी खलबली और राजनीतिक असुरक्षा की भावना के परिणामस्वरूप सांसद की सुरक्षा के प्रति एक गहरी साजिश चल रही है। मुन्ना यादव ने कहा की यह स्थिति चिंताजनक है। ऐसे लोगों के षडयंत्र से पुलिस प्रशासन को बचना चाहिए। उचित जांच करवा कर इसमें शामिल लोगों पर आवश्यक कानूनी कारवाई करनी चाहिये।

News
News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular