HomeNewsबिहारजगदीशपुर में हार्ट अटैक से मुखिया का निधन

जगदीशपुर में हार्ट अटैक से मुखिया का निधन

Mukhiya Vijay Kumar Singh alias Vidya Yadav passed away:हृदयगति रुकने से निधन

जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत ककीला पंचायत के थे मुखिया

खबरे आपकी आरा: भोजपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत ककीला पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह उर्फ विद्या यादव का रविवार की शाम हृदयगति रुकने से निधन हो गया। 52 वर्षीय मुखिया विजय कुमार सिंह उर्फ विद्या यादव के निधन की खबर फैलते ही पंचायत समेत इलाके में शोक छा गया। विजय कुमार सिंह पहली बार 10 अक्टूबर, 2021 को पंचायत के मुखिया पद के लिए चुनाव जीते थे और 24 दिसंबर को मुखिया पद के लिए शपथ ली थी।

विजय कुमार सिंह जगदीशपुर प्रखंड के ककीला पंचायत अंतर्गत उगना गांव निवासी जंगी सिंह के बड़े पुत्र थे। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम मुखिया के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें बेहोशी की हालत में जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया । वहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Mukhiya Vijay Kumar Singh की अकस्मात मौत पर शोक

Mukhiya Vijay

मुखिया विजय कुमार सिंह के निधन की खबर फैलते ही उनके भड़सरा गांव स्थित आवास पर पंचायत के लोगों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। शोक की घड़ी में सांत्वना देने पहुंचे प्रतिनिधियों ने कहा मिलनसार होने के कारण हर वर्ग के लोगों में उनकी अच्छी पकड़ थी। उनकी अकस्मात मौत और इस तरह छोड़ चले जाना हम लोग कभी नहीं भूल पाएंगे।

वही परिवार में गम का माहौल व्याप्त है एवं सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। मुखिया अपने पीछे पत्नी मंशा देवी के साथ दो बेटे राजू यादव, चंदन यादव व अन्य परिवार छोड़ गये हैं। कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular