Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर टोला के समीप हुई...

भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर टोला के समीप हुई घटना

Narbirpur Road accident: मृतक चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर गांव निवासी स्व. मोहन सिंह के 65 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर सिंह है।

  • हाइलाइट: Narbirpur Road accident
  • तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, मौत
  • इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
  • चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर टोला के समीप मंगलवार की दोपहर घटी घटना

आरा। जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर टोला के समीप मंगलवार की दोपहर आटा के बोरा लदे मैजिक वाहन ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को ठोकर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर गांव निवासी स्व. मोहन सिंह के 65 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर सिंह है। इधर, मृतक के परिजनो के अनुसार उनका पुत्र नरबीरपुर गांव से नरबीरपुर चिमनी भट्ठा के मुंशी है। मंगलवार की दोपहर वह अपने पुत्र राजा कुमार के लिए खाना लेकर जा रहे थे। उसी दौरान नरबीरपुर टोला के समीप तेज रफ्तार रहे मैजिक वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सूचना पाकर डायल 112 नंबर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जख्मी को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल ले आई। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर दुर्घटनाग्रस्त मैजिक वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी व दो पुत्र राजा कुमार, सोनू कुमार एवं एक पुत्री है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular