Homeबिहारआरा भोजपुरगजराजगंज बाजार में ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषणों की बड़ी चोरी,...

गजराजगंज बाजार में ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषणों की बड़ी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश चोर

Jewellery shop Gajrajganj: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत गजराजगंज बाजार में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया।

  • हाइलाइट: Jewellery shop Gajrajganj
  • आभूषण दुकान का ताला तोड़ कर लाखों के गहनों की चोरी
  • गजराजगंज बाजार की सोमवार रात की घटना
  • सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद, तीन-चार चोरों की संलिप्तता
  • सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

आरा। भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत गजराजगंज बाजार में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। शातिर चोरों ने बाजार स्थित ‘पारसनाथ ज्वेलर्स’ का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह जब चोरी की इस वारदात की जानकारी मिली, तो स्थानीय व्यवसायियों व क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारसनाथ ज्वेलर्स जिस मार्केट में स्थित है, उसी के ऊपरी तल पर दुकानदार का परिवार रहता है। सोमवार की देर रात चोरों ने पीछे के रास्ते से मार्केट में प्रवेश किया और दुकान के शटर का ताला काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने बड़ी सफाई से दुकान के काउंटर और शोकेस में रखे कीमती आभूषणों को समेटा और फरार हो गए। दुकान मालिक के अनुसार, चोरी गए जेवरातों की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के विश्लेषण से पता चला है कि इस घटना में तीन से चार चोर शामिल थे। यद्यपि सभी अपराधियों ने अपने चेहरे पर नकाब लगा रखा था, लेकिन एक चोर का चेहरा फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और तकनीकी जांच के माध्यम से अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। हालांकि, इस मामले में दुकानदार की ओर से अब तक आधिकारिक तौर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

इस चोरी की घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि आए दिन बढ़ती आपराधिक घटनाओं से व्यापार करना असुरक्षित होता जा रहा है। स्थानीय व्यवसायियों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में रात्रि पुलिस गश्ती को बढ़ाया जाए, महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बाजार में चौकीदार तैनात किए जाएं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular