Friday, March 29, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहार75वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

75वें स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

75th Independence Day- सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों पर झंडातोलन किया गया

खबरे आपकी आरा/शाहपुर: प्रलयंकारी बाढ़ के बीच पूरे जोशोखरोश के साथ लोगो ने झंडा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, गैर सरकारी संगठनों, विद्यालयों, राजनीतिक दलों व कई संगठनों के अपने अपने कार्यालयों पर झंडा तोलन किया गया। साथ ही साथ महादलित टोलो व सार्वजनिक स्थानों पर भी तिरंगा फहराया गया।

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

शाहपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद विजय सिंह, रेफरल अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ अजय कुमार, शाहपुर थाना में थानाध्यक्ष नित्यानंद शर्मा, बाल विकास में सीडीपीओ अलका कुमारी, बहोरनपुर ओपी में ओपी प्रभारी सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी, कारनामेपुर ओपी में ओपी प्रभारी मनोज कुमार, बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. गुलाम सरवर ने झंडा फहराया। जबकि भोर कार्यालय में उपप्रमुख संतोष पासवान ने झंडा फहराया। वही भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी, कांग्रेस के राकेश त्रिपाठी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष उमेश चंद्र पांडे, राजद अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव ने झंडा फहराया। पढ़े- निगरानी की टीम ने घूसखोर सीडीपीओ के साथ एक सहायिका को भी दबोचा

इसी तरह शाहपुर इंटर कालेज में प्राचार्य वरुणदेव पाठक, प्रखंड डीडीओ राजेंद्र ओझा ने कन्या मध्य विद्यालय शाहपुर में झंडा फहराया। वही केओभी बालिका विद्यालय सहजौली में प्राचार्य प्रवीण ओझा, ईश्वरपूरा उच्च विद्यालय में मनन ओझा, कारनामेपुर मध्य विद्यालय में नारद मिश्र, मध्य विद्यालय शाहपुर में प्रभाशंकर सिंह , उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेनवलिया में मो. तनवीरूल हसन ने झंडातोलन किया।

 75th Independence Day

पढ़े- बाबू भरोसा से पेट ना भरेला। सब खाए के समान खतम हो गइल बा। अब त पइसो नइखे की किनाई

75th Independence Day – प्रलयंकारी बाढ़ के बीच पूरे जोशोखरोश के साथ लोगो ने झंडा फहराया

वही सरना में पैक्स अध्यक्ष नर्वदेश्वर सिंह, दामोदरपुर पैक्स अध्यक्ष उमेश राय, बहोरनपुर में रामजी राय, सहजौली में लक्ष्मण राय, करजा में अरुण ओझा, सुहियां में राजेश पांडे, बिलौटी में शशिभूषण तिवारी, सेमारियां में चंचल ओझा, गौरा में उमेश तिवारी ने झंडारोहण किया गया। जबकि शाहपुर के ज्ञानस्थली आवासीय विद्यालय, सहजौली के संत जान सेकेंडरी स्कूल, सरना स्थित सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय, पांडेयपुर स्थित संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, कारनामेपुर स्थित आदर्श ज्ञान निकेतन तथा आर के सेंट्रल स्कूल में झंडा फहराया गया।

झंडातोलन में बीडीओ राकेश कुमार, सीओ पंकज कुमार झा, कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, बीएओ राजेश्वर राम, जेई जयनंदन चौधरी, चंदन सिंह, विनीत तिवारी अधिवक्ता समशेर बहादुर पांडे, अंकित पांडे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पढ़े- आरा सदर अस्पताल बना अखाड़ा: दो डॉक्टरों के प्राइवेट स्टाफ में भिड़ंत

- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!