HomeNewsबिहारवरीय पत्रकार कृष्ण कुमार को पितृ शोक

वरीय पत्रकार कृष्ण कुमार को पितृ शोक

खबरे आपकी आरा: दैनिक अखबार के वरीय पत्रकार कृष्ण कुमार के पिता नवल किशोर प्रसाद Naval Kishore Prasad (सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक) का आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने बुधवार की सुबह पटना के फोर्ड अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे करीब 80 वर्ष के थे। वे मूल रुप से संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव के रहने वाले थे।

jay kumar

वर्तमान में वे आरा शहर के मीरगंज पानी टंकी के समीप पुरे परिवार के साथ रहते थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सिन्हा के महुली गंगा नदी घाट पर होगा। वे अपने पीछे पत्नी, पांच पुत्र, पुत्री समेत भरा पुरा परिवार छोड़ गये है।

स्व. नवल किशोर प्रसाद (Naval Kishore Prasad) धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उन्होंने नौकरी में रहते हुए झारखंड के बोकारो जैप-4 के प्रांगण में भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के पत्रकारों, साहित्यकारों समेत अन्य लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular