Homeबिहारआरा भोजपुरगृहभेदन मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार

गृहभेदन मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार

Nawada Thana police: आरा नवादा थाना पुलिस को गृहभेदन मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसी कड़ी में नवादा थाना पुलिस द्वारा गृहभेदन मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Nawada Thana police
    • एक विधि विरुद्ध बालक को किया गया निरुद्ध
    • सीसीटीवी में कैद फोटो के आधार पर की गई पहचान

आरा। नवादा थाना पुलिस को गृहभेदन मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसी कड़ी में नवादा थाना पुलिस द्वारा गृहभेदन मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वही एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपितो में नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोहल्ला निवासी भोला तुरहा का पुत्र सत्येंद्र उर्फ महेंद्र कुमार, उसी मोहल्ले के निवासी सत्येंद्र राम का पुत्र विकास कुमार शामिल है। इनमें पुलिस ने सत्येंद्र उर्फ महेंद्र कुमार की गिरफ्तारी करनामेपुर थाना क्षेत्र इलाके से की। जबकि दूसरे की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के चंदवा मोहल्ले से की।

बता दें कि बीते वर्ष 28 सितंबर की मध्य रात्रि नवादा थाना क्षेत्र के धोबी घटवा अनाइठ मोहल्ला निवासी मनोज कुमार के पुत्र मयंक राज के घर में अज्ञात चोर चोरी करने के लिए घर में प्रवेश कर गए थे। जिसका फुटेज मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। जिसमें देखा गया था कि तीन चोर उनके घर में प्रवेश कर उनके बेडरूम में गए। इसके बाद उक्त चोरों द्वारा उनके बेडरूम में घुसकर उनकी पत्नी के सोने व चांदी के लगभग छह लाख रुपए के जेवर, दो मोबाइल एवं पंद्रह हजार रुपये नगद चुरा कर भाग निकले थे। जिसके बाद उनके द्वारा नवादा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

प्राथमिकी दर्ज उपरांत उनके मकान में लगे सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार पर नवादा थाना पुलिस द्वारा चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इधर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि सीसीटीवी में जो फोटो हम लोगों को प्राप्त हुआ था। वह सत्येंद्र उर्फ महेंद्र कुमार का था। गिरफ्तारी के क्रम में जब सत्येंद्र उर्फ महेंद्र के पिता भोला तुरहा को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और फोटो देखकर उसकी पहचान कराई गई, तो उक्त दोनों चोर एवं सत्येंद्र उसके पिता द्वारा फोटो देख उसकी पहचान की गई।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular