Shahpur – NDA: शाहपुर नगर पंचायत के बनाही रोड स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन
- हाइलाइट: Shahpur – NDA
- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राकेश रंजन ओझा द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा
आरा। भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के बनाही रोड स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर अध्यक्ष अंकित कुमार पांडेय ने कहा की जिन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी और जनता के बीच सेतु का कार्य किया उन निष्ठावान कार्यकर्ताओं के समर्पण और अथक प्रयासों को स्वीकार करने और उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है।
नगर अध्यक्ष ने बताया की इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि माननीय विधायक राकेश रंजन ओझा और इस अवसर पर एनडीए गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जो संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और उसे सफल बनाने में जुटे भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित कुमार पांडेय ने कहा की पार्टी के मूल सिद्धांतों – सेवा, समर्पण और संगठन के तहत कार्यकर्ताओं के त्याग और अथक परिश्रम को सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में सक्रिय और सराहनीय भूमिका निभाई है।

