HomeNewsआरा में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

आरा में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

(Nawadaben) कारीसाथ स्टेशन के समीप अप लाइन पर शुक्रवार की दोपहर घटी घटना

आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ स्टेशन के समीप अप लाइन पर शुक्रवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से नवादाबेन (Nawadaben) गांव के एक अधेड़ की मौत हो गई।घटना को लेकर लोगो के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

मृतक के घर में मचा हाहाकार, परिजन रो-रोकर बेहाल

जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नवादाबेन (Nawadaben) गांव के कुढ़वा टोला निवासी भीम महतो का 55 वर्षीय पुत्र बिहारी महतो है। मृतक के पुत्र विजेन्द्र ने बताया कि आज दोपहर वे खेत में घास काटने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान वह जब रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी अचानक ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी अनीता देवी,चार पुत्र विजेन्द्र, सोनू, अनत, ईशु एवं एक पुत्री रूबी कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर (Nawadaben) में हाहाकार मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular