Homeराजनीतमोदी सरकार ने लेह लद्दाख से अरुणाचल तक बिजली पहुंचाने का किया...

मोदी सरकार ने लेह लद्दाख से अरुणाचल तक बिजली पहुंचाने का किया काम – RK Singh

आरा सांसद RK Singh ने संदेश में वीडियो लिंक के माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण

संदेश प्रखंड मुख्यालय के मैदान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

संदेश (अजेश पाठक)। भोजपुर के संदेश प्रखंड मुख्यालय के मैदान में शुक्रवार को आरा सांसद आरके सिंह (RK Singh) राज्य मंत्री वस्वतंत्र प्रभार) विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा एवं राज्य मंत्री कौशल विकास और उद्यमिता भारत सरकार ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण वीडियो लिंक के माध्यम से किया। एनटीपीसी, आरईसी की नैगम समाजिक दायित्व गतिबिधियों के अंतर्गत आरा संसदीय क्षेत्र के सांसद ने संदेश प्रखंड क्षेत्र के तीर्थकौल, पांडेयपुर, सारीपुर गांव में आरओ वाटर प्लांट, बसौरी, कोरी गांव में छठ घाट व भटौली गांव में स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया।

संबोधन करते आरके सिंह (RK Singh) ने कहा आजादी के 70 साल बीतने के बाद भी हजारों गांव बिजली से वंचित था। हमारी सरकार एक पावर ग्रिड से देश के हरेक कोने में लेह लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। हमारे प्रधानमंत्री ने जम्मू काश्मीर से धारा 370 हटाकर कठिन कार्य को कर दिखाया। कोइलवर सोन नदी में सन 1872 में अंग्रेजों के बनाए पुल के समानांतर पुल बनाने, आरा-बक्सर व आरा-मोहनिया फोर लेन बनाने का निर्णय लिया।

मोदी सरकार विकास के लिए वचनबद्ध-श्वेता सिंह

वर्चुअल रैली में प्रदेश प्रवक्ता सह भाजपा महिला मोर्चा श्वेता सिंह ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास करने के लिए वचनबद्ध है। इसी कड़ी में आज सांसद महोदय (RK Singh) द्वारा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में योजनाओं का लोकार्पण किया गया। मोदी सरकार चहूंओर विकास हो रहा है।

इस मौके पर ओम प्रकाश सिन्हा, रवीश ओझा, राज किशोर पांडेय, सुनील तिवारी, संदेश मंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, सीडी शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह अरवल प्रभारी, आईटी सेल संयोजक सुनील तिवारी संदेश विधानसभा के प्रभारी, अति पिछड़ा जिला प्रवक्ता सूर्यकांत चंद्रवंशी, बाबा सिंह प्रखंड अध्यक्ष किसान मोर्चा, सुधीर चौधरी, संदेश मंडल कोषाध्यक्ष रमेश ओझा, सुनील चौधरी, सुनील चौधरी महामंत्री, ओम प्रकाश सिन्हा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सौमित्र पांडेय आईटी सेल के सह संयोजक मंडल, कोरी पंचायत अध्यक्ष सुशील केसरी, अखिलेश कुमार मिश्रा, कुशेश्वर सिंह, विजय सिंह, सतीश, धनंजय यादव, हर्ष, सोनू स्वर्गर, विजय सिंह, उमा सिंह, राणा सिंह, गजेंद्र सिंह आदि थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular