Homeराजनीतआरा में जाप सुप्रीमो व पूर्व सांसद पप्पू यादव समेत सात के...

आरा में जाप सुप्रीमो व पूर्व सांसद पप्पू यादव समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी

बड़हरा बीडीओ के बयान पर कृष्णागढ़ थाने में दर्ज करायी गयी (Jap FIR) प्राथमिकी

बिना अनुमति चुनावी सभा व कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन पर कार्रवाई

आरा में कोविड-19 के गाइडलाइन का उल्लंघन और प्रशासनिक अनुमति लिये बगैर चुनावी सभा करने के मामले में जाप (Jap) सुप्रीमो व कार्यकर्ताओं पर कानूनी गाज गिरी है। इस मामले में जाप सुप्रीमो व पूर्व सांसद पप्पू यादव समेत पार्टी के सात नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करायी गयी है।

jay kumar
  • जाप के युवा इकाई के जिला अध्यक्ष, उनके भाई, गायक भी आरोपित
  • कृष्णागढ़ थाना के बभनगांव खेल मैदान में बुधवार को हुई थी सभा
  • प्राथमिकी दर्ज कराये जाने पर जाप नेताओं व कार्यकर्ताओं में गहरी
    नाराजगी
  • बोले जाप नेताः पप्पू यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है सरकार

इसमें जाप की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष रघुपति यादव, उनके भाई विजय यादव, भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा, हरिओम यादव, शेखर दूबे और ॠषिकेश सिंह को भी आरोपित किया गया है। प्राथमिकी (Jap FIR) बड़हरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी के बयान पर कृष्णागढ़ थाने में करायी गयी है। मामला दो रोज पूर्व बड़हरा प्रखंड के बभनगांवा खेल मैदान में चुनावी सभा से संबंधित है। भोजपुर एसपी हर किशोर राय द्वारा प्राथमिकी की पुष्टि की गयी है।

प्राथमिकी के अनुसार 16 सितंबर को बभनगांवा खेल मैदान में जाप द्वारा चुनावी सभा आयोजित की गयी थी। उसमें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित करीब 6 सौ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। इसमें कोविड-19 गाइडलान का पालन नहीं किया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा गया। इससे कोरोना जैसी महामारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया। यह भी कहा गया है कि सभा के लिये अनुमति भी नहीं ली गयी थी।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular