Homeचर्चित न्यूजप्रेमी ने आने से किया इंकार, तो प्रेमिका ने ट्रेन के आगे...

प्रेमी ने आने से किया इंकार, तो प्रेमिका ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग

  • हाइलाइट: Ara Jawahar Tola Overbridge
    • जख्मी महिला का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला ओवरब्रिज के समीप घटी घटना

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला ओवरब्रिज के समीप रविवार की दोपहर प्रेमी के द्वारा आने से इंकार करने पर प्रेमिका ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी संदेश थाना क्षेत्र के बिछिआंव गांव निवासी उमेश की 30 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी है।

इधर, सुनीता देवी ने बताया कि वह संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव की रहने वाली है। पांच साल पहले उसकी शादी थाना क्षेत्र के बिछिआंव गांव निवासी उमेश से हुई थी। उससे एक पुत्र भी है। बावजूद इसके एक वर्ष पहले‌ से पड़ोस के ही आकाश नामक युवक से उसका का प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी उसके पति को हो गई।

उसी को लेकर रविवार की सुबह उसके पति उमेश और प्रेमी आकाश के बीच में झगड़ा हो गया। इसके बाद प्रेमी आकाश ने बोला कि आज के बाद मैं तुमसे बात नहीं करूंगा, मुझे कॉल मत करना। वह अपने गांव में नहर के पास गई और प्रेमी को फोन कर मिलने के लिए बुलाया, तो उसने आने से इंकार कर दिया।

Ara Jawahar Tola Overbridge – आरा के जवाहर टोला ओवर ब्रिज स्थित रेलवे लाइन

इसके बाद गुस्से में आकर वह अपने गांव से जवाहर टोला ओवर ब्रिज स्थित रेलवे लाइन पर आई और पटना की ओर से आ रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन के झटके से वह गिरकर जख्मी हो गई। हादसे में जख्मी महिला का बायां पैर फ्रैक्चर कर गया है।

वही इलाज कराने के लिए लेकर आए रंजीत पासवान ने बताया कि उक्त महिला जवाहर टोला ओवरब्रिज स्थित रेलवे ट्रैक के पास आई और ट्रेन के आगे कूद गई। लोगों ने समझा कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। लेकिन ट्रेन गुजर जाने के बाद वह जैसे-तैसे खड़ी हुई। तब उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular