HomeNewsआरा में पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

आरा में पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

खबरे आपकी आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में रविवार को एक विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना को लेकर गांव तथा आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी विजय कुमार सिंह की 20 वर्षीया पत्नी खुशबू देवी है। उसका मायके वैशाली जिले के जोरावनपुर थाना अंतर्गत चकश्रृंगार गांव है।

बताया जाता है कि बीते वर्ष दिसंबर में उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने उसके मायके वालों को सूचना दे दी है। मायके वाले के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मायके वालों के फर्द बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। बताया जाता है कि मृतका के चचेरी ननद की दो दिन पहले शादी हुई थी।

पढ़े: बाइक नहीं मिली तो कर दी गई नवविवाहिता की हत्या

पढ़े: आरा में फांसी लगाकर नवविवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular