Homeराजनीतजदयू की कमान तीसरी बार नीतीश कुमार ने अपने हाथ में ले...

जदयू की कमान तीसरी बार नीतीश कुमार ने अपने हाथ में ले ली

Nitish Kumar again: जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पार्टी के मुखिया की कमान नीतीश कुमार ने अपने हाथ में ले ली।

  • हाइलाइट :-
    • मेरे और ललन सिंह के बीच कोई मतभेद नहीं है- नीतीश कुमार
    • ललन सिंह ने कहा जो एजेंडा चलाया जा रहा था, वह पूरी तरह गलत है

Nitish Kumar again: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीसरी बार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की कमान अपने हाथ में ले ली। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पार्टी के मुखिया की कमान नीतीश कुमार ने अपने हाथ में ले ली।

जदयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की ओर से कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए फैसले का राष्ट्रीय परिषद की मीटिंग में अनुमोदन किया गया। त्यागी ने कहा, जनता दल यूनाइटेड है। राजग में जाने के कयास मत लगाइए। उन्होंने कहा, नीतीश ‘इंडिया’ गठबंधन के विचारों के संयोजक हैं, गठबंधन के विचारों के प्रधानमंत्री हैं।

ललन सिंह ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि जो एजेंडा चलाया जा रहा था, वह पूरी तरह गलत है। किसी तरह भाजपा या राजग के साथ नहीं जा रहे। कार्यकारिणी बैठक में लल ने अध्यक्ष पद छोड़ते हुए नीतीश के नाम का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी को उनके नेतृत्व की आवश्यकता होगी।

वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लिया है। हमारी पार्टी एकजुट है। मेरे और ललन सिंह के बीच कोई मतभेद नहीं है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular