Homeराजनीतबिहार मे राजनीतिक हलचल तेज हुई, ललन सिंह ने नीतीश कुमार को...

बिहार मे राजनीतिक हलचल तेज हुई, ललन सिंह ने नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा

Big change in JDU today: ललन सिंह के इस्तीफे की चर्चा पिछले कई दिनों से मीडिया की सुर्खियां बनी हुई थी ,पर ललन सिंह और नीतीश कुमार ने किसी बदलाव से इंकार किया था।

Bijay singh
  • हाइलाइट :-
    • बिहार के राजनीति की बड़ी खबर
    • जेडीयू मे आज बड़ा बदलाव हुआ है

Big change in JDU today: दिल्ली मे जदयू की बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान ललन सिंह द्वारा यह कहते हुए कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ना है। ऐसे में वे अपने कर्तव्य का निर्वहन सही तरीके से नही कर पायेंगे। लिहाजा स्वयं अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इधर खबर है कि शाम के समय पार्टी की बैठक होगी। जिसमें सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंप दिया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि पार्टी की टूटने की खबर को लेकर पार्टी के भीतर नेताओं में काफी असमंजस की स्थिति है। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं। लेकिन नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बनने के बाद ही पार्टी का स्टैंड खुलकर सामने आएगा।

इधर कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी के नजदीक सूत्र और भाजपा के बड़े नेताओं के नजदीक के बीच आपस में बातचीत जारी है। ललन सिंह के इस्तीफे की चर्चा पिछले कई दिनों से मीडिया की सुर्खियां बनी हुई थी ,पर ललन सिंह और नीतीश कुमार ने किसी बदलाव से इंकार किया था।

तेजस्वी यादव ने भी जेडीयू की बैठक को सामान्य बताया था और जेडीयू में किसी तरह के बदलाव की संभावना से इंकार किया था। पर दिल्ली में आयोजित जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी में बड़ा बदलाव हुआ है जिसके बाद से बिहार मे राजनीतिक हलचल तेज हुई है।

jay kumar
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular