Homeआरा भोजपुरशाहपुरलालू डेरा पंचायत के उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित

लालू डेरा पंचायत के उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित

Lalu Dera Panchayat : भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के लालू डेरा पंचायत के उप मुखिया प्रियंका कुमारी की कुर्सी छिन गई है।

Lalu Dera Panchayat : भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के लालू डेरा पंचायत के उप मुखिया प्रियंका कुमारी की कुर्सी छिन गई है।

  • हाइलाइट : Lalu Dera Panchayat
    • लालू डेरा सामुदायिक भवन में आयोजित विशेष बैठक में सभी 14 वार्ड सदस्य उपस्थित रहें
    • उप मुखिया के विरोध में नौ और पांच वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया के पक्ष में मतदान किया

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के लालू डेरा पंचायत के उप मुखिया प्रियंका कुमारी की कुर्सी छिन गई है। लालू डेरा पंचायत की उप मुखिया प्रियंका कुमारी के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और उप मुखिया की कुर्सी चली गई। उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष बैठक आज सोमवार को लालू डेरा पंचायत के सामुदायिक भवन में बुलाई गई थी।

अविश्वास प्रस्ताव की बैठक पर्यवेक्षक अमरेंद्र कुमार डीसीएलआर जगदीशपुर और शाहपुर बीपीआरओ राजेश प्रसाद की उपस्थिति में आयोजित की गई। अध्यक्षता लालू डेरा पंचायत की वार्ड संख्या दो के पार्षद मंतोष कुमार पांडे ने की। विशेष बैठक में सभी 14 वार्ड सदस्य उपस्थित थे। मतदान में नौ वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया के विरोध में और पांच वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया के पक्ष में मतदान किया। बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के उपरांत उप मुखिया प्रियंका कुमारी की कुर्सी छिन गई।

विदित रहे की लालूडेरा पंचायत के मुखिया जयराम शाह को राज्य निर्वाचन आयोग ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ने को लेकर उन्हें मुखिया पद से हटा दिया था। इस कारण पंचायत की उप मुखिया प्रियंका कुमारी के जिम्मे प्रभार था । वही लालू डेरा पंचायत के विकास कार्यों से नाराज होकर वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular