HomeNewsआरा में पुलिस जवान को धक्का देकर फरार हुआ विचाराधीन बंदी

आरा में पुलिस जवान को धक्का देकर फरार हुआ विचाराधीन बंदी

Prisoner ward of Sadar Hospital : फरार बंदी पवना थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी अवधेश चंद्रवंशी का पुत्र दीपक चंद्रवंशी है

  • हाइलाइट : Prisoner ward of Sadar Hospital
    • छह दिन पूर्व सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में हुआ था भर्ती, सोमवार की सुबह फरार हुआ बंदी
    • फरार बंदी संदेश,नारायणपुर एवं उदवंतनगर थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड का था आरोपी

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर के कैदी वार्ड से सोमवार की सुबह ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को धक्का मार एक विचाराधीन बंदी फरार हो गया। घटना को लेकर कैदी वार्ड में मौजूद पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गई। इसके बाद वार्ड के जवान फरार बंदी को पकड़ने के लिए भागे। लेकिन वह पकड़ में नही आ सका। जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात जवानों द्वारा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस कैदी वार्ड पहुंची और मामले की छानबीन की।

जानकारी के अनुसार फरार बंदी पवना थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी अवधेश चंद्रवंशी का पुत्र दीपक चंद्रवंशी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उदवंतनगर थाना क्षेत्र में इसी वर्ष लूट की एक घटना घटित हुई थी। जिसके उदवंतनगर थाना में कांड दर्ज की गई थी। जिसके बाद उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा अगस्त महीने में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल में तबीयत खराब होने के कारण छह दिन पूर्व उसे जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल परिसर के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

सोमवार की सुबह वह उठा और कुछ देर बीत जाने के बाद कैदी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को धक्का मार फरार हो गया। इसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। बता दे की फरार दीपक चंद्रवंशी के खिलाफ नारायणपुर एवं संदेश थाना घटित लूट कांड में भी वांछित था। उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा जेल भेजने के बाद संदेश थाना एवं नारायणपुर थाना में घटित लूट कांड मामले में दोनो थाना की पुलिस द्वारा उसे रिमांड पर भी लिया गया था।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular