Homeराजनीतभोजपुर के शाहपुर से बिहार के नेता प्रतिपक्ष नीतीश सरकार पर गरजे

भोजपुर के शाहपुर से बिहार के नेता प्रतिपक्ष नीतीश सरकार पर गरजे

Opposition leader of Bihar spoke: विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कहा बिहार में जनता का नहीं गुंडाराज है

jay kumar
  • शाहपुर में भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा के पुण्यतिथि पर उमड़े भाजपा नेता
  • भाजपा नेताओं ने एक शूर से कहा राकेश ओझा भविष्य के नेता

Bihar/Ara/Shahpur खबरे आपकी: शाहपुर में आयोजित भाजपा के तत्कालीन उपाध्यक्ष स्व विशेश्वर ओझा पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सभा संबोधित करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (Opposition leader of Bihar spoke) विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में जनता का राज नही गुंडाराज चल रहा है। हमारे विशेश्वर ओझा इसी गुंडाराज के दौरान शहीद हो गए थे। नया जंगल राज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से डरते हैं। नीतीश कुमार सामाजिक तानेबाने को तोड़ने वाले हैं। भाजपा देश व समाज को जोडने का कार्य करता है। ताकि सभी वर्गों को को सरकार के योजनाओं का लाभ ले सके।

कहा की नीतीश सरकार के मंत्री रामचरितमानस पर प्रश्न उठाकर समाज व जाति को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। साथ उन्होंने स्व: विशेश्वर ओझा संदर्भ में कहा की आपने लिए जो जीता है कहानी है, और दूसरों के लिए जीने वाला की सही जिंदगानी है।। उन्होंने सभा उपस्थित सभी लोगो से सबका साथ का नारा लगवाया।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अवधेश नारायण सिंह , विधायक राघवेंद्र सिंह द्वारा श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित लोगों को संबोधित किया। सभा को संबोधित करने वालो में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भू स्व विशेश्वर ओझा हमेशा शाहपुर के विकास के लिए संघर्षरत रहते थे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने कहा की विशेश्वर ओझा सरोकारी नेता थे उनका कारवां काफी कम समय मे बहुत आगे बढ गया था। कालांतर में प्रदेश उपाध्यक्ष बने। अब राकेश ओझा उनके विरासत को बढ़ा रहे हैं। धैर्य रखना भी जरूरी है इस समय राकेश ओझा में लोग विशेश्वर ओझा को देख रहे हैं। उम्र व अनुभव भले ही कम हो लेकिन जज्बा की कमी नहीं है। जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने भी सभा को संबोधित किया।

वही विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के संयोजक राकेश राकेश विशेश्वर ओझा ने कहा कि शाहपुर की जनता हमारे लिए पूजनीय है, इनके मान सम्मान की रक्षा मेरे लिए धर्म रक्षा के बराबर। स्व. विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत अंगवस्त्र एवं विशेश्वर ओझा के चलचित्र से अंकित मोमेंटो प्रदान कर किया गया।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व मुखिया विधुराम एवं संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक विक्की तिवारी ने किया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों में शिक्षाविद कन्हैया सिंह, डॉ ब्रहमेश्वर मिश्र, रिंकू तिवारी, मुखिया संघ के जिला सचिव मनोज ठाकुर,सतीश भट्ट, अरुण ओझा, नंदकुमार ओझा, संजय पांडे, नन्हकू ओझा, मंटू दुबे, छोटू शास्त्री, अखिल सिंह , बमविजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Bijay singh

Most Popular