Homeराजनीतबिहार में कानून व्यवस्था सही नहीं, हुआ जंगलराज का आगमन : आर...

बिहार में कानून व्यवस्था सही नहीं, हुआ जंगलराज का आगमन : आर के सिंह

Rk Singh said in Shahpur:भाजपा नेताओं ने स्व. विशेश्वर ओझा को जुझारू एवं संवेदनशील नेता बताया

  • भाजपा नेताओं ने एक सुर से कहा राकेश ओझा भविष्य के नेता
  • शाहपुर में भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा के पुण्यतिथि पर उमड़े भाजपा नेता

Bihar/Ara शाहपुर: बिहार में कानून व्यवस्था पटरी पर नही है। जंगलराज की पुनः स्थापना हो गया है। इसी तरह के जंगल राज के शिकार शाहपुर के विशेश्वर ओझा हुए थे। पार्टी एवं परिवार में बिखराव सही नहीं है। जीत के लिए सभी को एक साथ आना जरूरी है शाहपुर में स्व:ओझा के परिवार से जो भी लड़ता है उनके विचारधारा और उनके राजनीतिक विरासत पर ही सियासत होती है। शाहपुर से वोटों के रूप में मुझे भी बहुत प्यार मिलता है। लेकिन विधानसभा में ऐसी स्थिति नहीं है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने कही।

Rk Singh said in Shahpur: उन्होंने स्व विशेश्वर ओझा के पुत्र राकेश ओझा को भविष्य का नेता बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विधानसभा को ही हम अपना देखना चाहते हैं। बीजेपी की एकमात्र पार्टी है जो देश के विकास, समाज के विकास एवं वंचित वर्ग के लोगों के विकास से जोड़ने भरोसा रखती है। सबको एक साथ जोड़ कर चलने की बात करती है और धरातल पर भी है बातें दिख रही। केंद्रीय मंत्री स्थानीय सांसद आरके सिंह द्वारा शाहपुर में आयोजित भाजपा के तत्कालीन उपाध्यक्ष स्व विशेश्वर ओझा पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सभा संबोधित करते हुए कहा गया।

सभा को संबोधित करने वालो में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अवधेश नारायण सिंह , विधायक राघवेंद्र सिंह द्वारा श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित लोगों को संबोधित किया। सभा को संबोधित करने वालो में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शम्भू स्व विशेश्वर ओझा हमेशा शाहपुर के विकास के लिए संघर्षरत रहते थे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने कहा की विशेश्वर ओझा सरोकारी नेता थे उनका कारवां काफी कम समय मे बहुत आगे बढ गया था। कालांतर में प्रदेश उपाध्यक्ष बने। अब राकेश ओझा उनके विरासत को बढ़ा रहे हैं। धैर्य रखना भी जरूरी है इस समय राकेश ओझा में लोग विशेश्वर ओझा को देख रहे हैं। उम्र व अनुभव भले ही कम हो लेकिन जज्बा की कमी नहीं है। जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने भी सभा को संबोधित किया।

वही विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के संयोजक राकेश राकेश विशेश्वर ओझा ने कहा कि शाहपुर की जनता हमारे लिए पूजनीय है, इनके मान सम्मान की रक्षा मेरे लिए धर्म रक्षा के बराबर। स्व. विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत अंगवस्त्र एवं विशेश्वर ओझा के चलचित्र से अंकित मोमेंटो प्रदान कर किया गया।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व मुखिया विधुराम एवं संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक विक्की तिवारी ने किया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों में शिक्षाविद कन्हैया सिंह, डॉ ब्रहमेश्वर मिश्र, रिंकू तिवारी, मुखिया संघ के जिला सचिव मनोज ठाकुर,सतीश भट्ट, अरुण ओझा, नंदकुमार ओझा, संजय पांडे, नन्हकू ओझा, मंटू दुबे, छोटू शास्त्री, अखिल सिंह , बमविजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular