HomeNewsआरा के डॉक्टर विकास सिंह ने बचाई जान

आरा के डॉक्टर विकास सिंह ने बचाई जान

Pachena Bazar firing- पेसेन्ट स्टेबल:- मामले की छानबीन कर रही पुलिस

खबरे आपकी आरा। कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत पर पचैना बाजार में शनिवार की सुबह गोली से जख्मी मजदूर का आपरेशन चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने किया। इस दौरान उसके पैर में लगी गोली के बुलेट को निकाल दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि पचैना बाजार निवासी ओल्ड एज के मरीज गोली से जख्मी हुए थे। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि परिजन उन्हें इलाज के लिए मेरे क्लिनिक पर ले आए थे। उनके पैर में गोली लगी थी। ऑपरेशन के दौरान गोली का बुलेट निकाल दिया गया। पेसेन्ट स्टेबल है। ब्लीडिंग बंद हो गया है।

Pachena Bazar firing बता दें कि आरा-छपरा-फोरलेन पर भोजपुर के गीधा ओपी अन्तर्गत पचैना बाजार पर शनिवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच मारपीट व फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान एक मजदूर को गोली लग गई। जख्मी मजदूर को गोली बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है। वही मारपीट के दौरान एक किशोर  घायल हो गया। दोनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी जख्मी पचैना बाजार निवासी जय किशुन पासवान का 45 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र पासवान है। वह पेशे मजदूर है। जबकि मारपीट के दौरान उसी गांव के निवासी स्व.मधु प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र मीत मोहित जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही कोईलवर थाना इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पढ़ें- कांग्रेस नेता की गैस एजेंसी से दिनदहाडे़ डेढ़ लाख की लूट-चार से पांच राउंड फायरिंग

Pachena Bazar firing-Virendra Paswan shot
Virendra Paswan

Pachena Bazar firing इधर, जख्मी वीरेंद्र पासवान ने बताया कि वह आज सुबह पचैना बाजार पर खड़ा था। तभी दो युवक आपस में झगड़ा करने लगे।उसी दौरान अचानक एक युवक द्वारा फायरिंग कर दिया गया। जिसमें उसे गोली लग गई। दूसरी ओर मारपीट में जख्मी किशोर मीत मोहित ने बताया कि उसके गांव का एक लड़का एवं उसी थाना क्षेत्र के राजपूताना पचैना गांव एक लड़का के बीच शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसे देख वह वहां पहुंचा और बीच-बचाव कर दोनों को हटा दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद राजपूताना पचैना गांव का उक्त युवक अपने कुछ साथियों के साथ वहां आ धमका और उसके साथ मारपीट एवं फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान वहां मौजूद रहे वीरेंद्र पासवान को गोली लग गई। इसके बाद वह भाग निकला।

पढ़ें- आरा शहर के विष्णु नगर से एक जून को अगवा की गयी थी फौजी की बेटी-पुलिस तफ्तीश

जख्मी मीत मोहित ने राजपूताना पचैना गांव निवासी चुनमुन नामक युवक पर मारपीट करने एवं गोली चलाने का आरोप लगाया है। कोईलवर थाना इंचार्ज ने बताया कि दो युवकों के बीच कुछ दिनों से विवाद चला रहा है। आज सुबह दोनों युवक बाजार पर आपस में झगड़ा कर रहे थे। तभी एक युवक द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें गोली लगने से मजदूर जख्मी हो गया। हालांकि घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular