HomeNewsबिहारपूर्व विधायक के बुआ की पीट-पीटकर हत्या

पूर्व विधायक के बुआ की पीट-पीटकर हत्या

  • बड़हरा के पूर्व विधायक सरोज यादव की बुआ की पीट-पीटकर हत्या
  • पटना जिले के बिहटा थाने के पाली गांव की 26 अप्रैल की घटना
  • ईंट हटाने के विवाद में देवर और भतीजों ने पीट-पीट कर मार डाला
  • इलाज के लिये पटना से आरा लाने के दौरान शुक्रवार की रात गयी जान
  • आरा के सदर अस्पताल में कराया जा रहा शव का पोस्टमार्टम

खबरे आपकी Pali Bihta murder आरा:भोजपुर जिले के बड़हरा के पूर्व राजद विधायक सरोज यादव की बुजुर्ग बुआ की हत्या कर दी गयी। ईंट हटाने के विवाद में देवर और भतीजों ने ही पीट-पीटकर उनकी जान ले ली। घटना पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के पाली गांव की है। मृतका पाली निवासी अम्बिका यादव की पत्नी फुल कुमारी देवी है। वह बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी पूर्व विधायक सरोज यादव की सगी बुआ थी। इलाज के लिये पटना से आरा लाये जाने के दौरान शुक्रवार की रात उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। आरा सदर अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Pali Bihta murder:भोजपुर जिला के बड़हरा विधानसभा के पूर्व विधायक सरोज यादव बोले

पूर्व विधायक ने बताया कि 26 अप्रैल को पुराने मकान के ईंट हटाने को लेकर उनकी बुआ का अपने देवर हीरालाल यादव के साथ विवाद हुआ था। उस दौरान हीरालाल यादव और उनके दो बेटों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। उनका इलाज पटना के दानापुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा था। शुक्रवार को डाक्टर ने उनको रेफर कर दिया। उसके बाद उनको आरा लाया जा रहा था। तभी धरहरा के पास उनकी मौत हो गयी। उनको चार पुत्र अजय कुमार, संजय यादव, अमरजीत, अनिल राय और दो बेटी रीता देवी सरिता देवी है। मौत के बाद उनके घर में कोहराम मचा है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular