HomeNewsक्राइमरिश्ते का कत्ल: पुलिस छापामारी में सास-ससुर व तीन ननद गिरफ्तार

रिश्ते का कत्ल: पुलिस छापामारी में सास-ससुर व तीन ननद गिरफ्तार

  • बडी खबरः भोजपुर में रिश्ते का कत्ल, सनसनी
  • पति ने धारदार हथियार से अपनी ही पत्नी का गला रेत की हत्या
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सास-ससुर व तीन ननद को किया गिरफ्तार

खबरे आपकी आरा: Babita Devi murdered in Raghutola भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुटोला गांव में शनिवार की रात पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। रिश्ते की इस कत्ल की घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना इंचार्ज ज्योति कुमारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

रमजान
रमजान

Babita Devi murdered in Raghutola: मृतका रमेश सिंह की 30 वर्षीया पत्नी बबीता देवी

जानकारी के अनुसार मृतका उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुटोला गांव निवासी रमेश सिंह की 30 वर्षीया पत्नी बबीता देवी है। इधर, मृतका का भाई सुनील कुमार ने बताया कि करीब तीन वर्षों से उसके पति रमेश सिंह सास-ससुर व ननद द्वारा बराबर उसे प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट किया जाता था। जब उसके मायके वाले उसे ससुराल से वापस ले आते थे तो उसका पति एवं ससुराल वालों द्वारा धमकी दिया जाता था कि अगर उसे नहीं भेजा तो वह तलाक दे देंगे। जिसको लेकर मृतका के परिजन उसे वापस ससुराल भेज देते थे। जिसके बाद वह फिर उसके साथ मारपीट करता था।

उदवंतनगर थाना इंचार्ज ज्योति कुमारी ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि मृतका के पिता के बयान पर पति, सास-ससुर, व तीन ननद नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस उसके ससुराल पहुंची, तो ससुराल के सभी लोग फरार थे और गांव में ही अलग-अलग घरों में छुपे हुए थे। जिसके बाद उनके मोबाईल टावर लोकेशन के आधार पर छापामारी कर उसके सास-ससुर व तीन ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि आरोपित पति अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद मृतका की मां उर्मिला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हाल है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular