HomeNewsक्राइमआरा में हथियारबंद बदमाशों ने पुजारी को मारी गोली

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने पुजारी को मारी गोली

  • जख्मी पुजारी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार की देर शाम घटी घटना

खबरे आपकी आरा: Firing in Salempur भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने पुजारी को गोली मार दी। जख्मी पुजारी को दाहिने हाथ में केहुनी पर गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय थाना द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी पुजारी चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी स्व.बालखीरा सिंह के 62 वर्षीय पुत्र राम तवक्या सिंह उर्फ साधु हैं। वे सलेमपुर गांव स्थित सूर्य मंदिर में पूजा-पाठ करवाते है।

jay kumar

 Firing in Salempur:करीब आठ की संख्या में थे बदमाश

इधर, जख्मी ने बताया कि उनके बेटे ने एक पिकअप लिया था। जिसको लेकर दो दिन पूर्व उक्त बदमाशों द्वारा उसे पैसा मांगा जा रहा था। जब उसने देने से मना किया तो उक्त बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी थी। हालांकि बात खत्म हो गई थी। शनिवार की देर शाम जब वह सलेमपुर गांव स्थित किराना दुकान पर पूजा का सामान खरीद रहे थे। तभी उक्त बदमाश करीब आठ की संख्या में वहां पहुंचे और उनसे पैसा मांगने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके बीच तू-तू मैं-मैं हुई। जिसके बाद एक बदमाश ने उनके उपर फायरिंग कर दी।

गोली से जख्मी साधू का डाक्टर महावीर गुप्ता ने किया आपरेशन

भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में गोली से जख्मी साधू का ऑपरेशन चिकित्सक डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता ने किया। चिकित्सक ने बताया कि शनिवार की देर रात गोली लगने से जख्मी साधु को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। गोली उनके दाहिने हाथ की केहुनी में लगी थी। जो अंदर फसी हुई थी। तत्काल उन्हें सदर अस्पताल के ओटी में ले जाया गया। जहां ऑपरेशन कर गोली का बुलेट निकाल दिया गया।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा। मरीज की हालत स्थिर है। ऑपरेशन में सदर अस्पताल के कर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा। बता दें कि शनिवार की रात चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के समीप हथियारबंद बदमाशों ने साधु को गोली मार दी थी। जख्मी साधु को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। इस मामले में पुलिस छानबीन कर आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular