HomeNewsरसोईघर में गैस चूल्हा पर खाना बना रही युवती झुलसी

रसोईघर में गैस चूल्हा पर खाना बना रही युवती झुलसी

Paramanpur : नवानगर थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के Paramanpur परमानपुर गांव में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लगी। इससे एक युवती बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग

पढ़े :- शव को खेत में फेक भाग निकले परिवार वाले,मोबाईल से खुला राज

जानकारी के अनुसार झुलसी युवती परमानपुर गांव निवासी जय प्रकाश की 18 वर्षीया पुत्री बबीता कुमारी है। इधर, झुलसी युवती की मां मीना देवी ने बताया कि वह आज सुबह घर में बंधे मवेशी को बाहर निकाल रही थी।वही उसकी बेटी बबीता कुमारी रसोईघर में गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। उसी दौरान अचानक गैस रिसाव हो गया। जिससे उसका कपड़ा आग की चपेट में आ गया और वह बुरी तरह झुलस गई।

पढ़े :- Jagdishpur Loot : सेल्समैन को गाड़ी सहित ले कर भाग रहे थे लुटेरे,जीपीएस से बची

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular