Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर : अज्ञात वाहन के चकमा देने से अनियंत्रित हुई बाइक, युवक...

भोजपुर : अज्ञात वाहन के चकमा देने से अनियंत्रित हुई बाइक, युवक की मौत

Pathar Bhojpur इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाने के दौरान तोड़ा दम

खबरे आपकी Pathar Bhojpur आरा: भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पथार मिडिल स्कूल के समीप गुरुवार की रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा तफरी मची रही।जानकारी के अनुसार मृतक पथार गांव निवासी राजेंद्र सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार सिंह है।

jay kumar

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार की शाम भूसा वजन कराने के लिए बाइक से गड़हनी बाजार आया था। रात में वह वापस बाइक से घर लौट रहा था।इसी बीच पथार मिडिल स्कूल के समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे चकमा दे दिया। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह बाइक से गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उसे इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी लाया जा रहा था, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

बावजूद इसके ग्रामीण उसे गड़हनी पीएचसी ले आयें। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना गड़हनी पीएचसी पहुंची। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी गड़हनी पीएचसी अस्पताल पहुंचे। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां कमला देवी, पत्नी आरती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

ट्रक और कार की भिड़ंत में पत्रकार समेत दो की मौत

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular