Homeबिहारआरा भोजपुरसाहिल को मारने की थी प्लानिंग, फायरिंग के दौरान शांतनु की गोली...

साहिल को मारने की थी प्लानिंग, फायरिंग के दौरान शांतनु की गोली लगने से मौत

Pavna Bazar news: भोजपुर जिला के पवना बाजार शांतनु हत्याकांड में एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

  • हाइलाइट: Pavna Bazar news
  • मृतक के पिता कुंदन सिंह के बयान पर हुई दर्ज
  • आपसी टशन को लेकर वारदात को दिया गया था अंजाम
  • सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
  • पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार पर शुक्रवार की रात घटी थी घटना

आरा। जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार पर शुक्रवार की रात हुए शांतनु हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सुलझा ली है। इस हत्याकांड के नामजद आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे सहार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव निवासी मनीष सिंह का पुत्र अश्वनी कुमार सिंह उर्फ गोलू है। इसकी जानकारी रविवार को सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

उन्होंने बताया कि बीते 16 अक्टूबर (शुक्रवार) की रात करीब साढ़े नौ बजे अजीमाबाद थाना क्षेत्र के गांव बड़गांव निवासी शांतनु कुमार पवना गांव अपने मौसी के घर आया था। 16 अक्टूबर की रात वह अपने मौसेरे भाई साहिल एवं उसके दो अन्य दोस्तों के साथ पवना बाजार पर टहल रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन लड़को के द्वारा शांतनु कुमार को गोली मार दी गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के क्रम में उसकी मौत हो जाती है।

इस संबंध में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी मृतक के पिता कुंदन सिंह के द्वारा पवना थाना में थाना क्षेत्र के पवना गांव निवासी अश्वनी कुमार उर्फ मोलू को नामजद एवं दो अन्य अज्ञात को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस द्वारा अश्वनी कुमार उर्फ मोलू को सहार थाना क्षेत्र इलाके से गिरफ्तार किया गया।

सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के मौसेरे भाई साहिल एवं अश्वनी कुमार उर्फ मोलू के बीच आपसी टशन चल रहा था। एक-दूसरे का कहना था कि तुम बड़ा बन रहा है और तुम बड़ा बन रहा है। पूछताछ करने एवं तकनीकी अनुसंधान में यह भी बात सामने आई है कि आरोपी द्वारा मृतक के मौसेरे भाई साहिल कुमार को दो दिनों से फोन कर धमकी दी जा रही थी। जिसके बाद उसने फोन उठाना छोड़ दिया था।

इसके बाद उसके दोस्त राहुल कुमार पर भी आरोपी द्वारा फोन किया गया और उसके फोन के माध्यम से उसे भ धमकी दी गई थी। जिसके बाद उसने भी फोन उठाना छोड़ दिया। आरोपी अश्वनी कुमार उर्फ मोलू का पूर्व में भी एक आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या के प्रयास मामले में आरोपित रहा है। उस मामले में वह फरार चल रहा था।

पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपित अश्वनी कुमार उर्फ मोलू 16 अक्टूबर की रात अपने दोस्तों के साथ बाइक द्वारा पवना बाजार पर साहिल कुमार को गोली मारने आया था। लेकिन जब उसने गोली चलाई तो, वह गोली शांतनु कुमार को लग गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular