Homeआरा भोजपुरशाहपुरछत पर चढ़कर विषैले करैत सांप ने डंसा, झाड़-फूंक इलाज के दौरान...

छत पर चढ़कर विषैले करैत सांप ने डंसा, झाड़-फूंक इलाज के दौरान मौत

Pawan Chaubey is no more: आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र वार्ड नंबर आठ में अपने छत पर शनिवार की रात सो रहें किराना दुकानदार को रविवार की तड़के विषैले करैत सांप ने डंस लिया। झाड़-फूंक इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ के निवासी स्वर्गीय नंदकिशोर चौबे का 45 वर्षीय पुत्र पवन कुमार चौबे है। मृतक बहुत ही व्यवहार कुशल एवं मिलनसार व्यक्ति थे। इस अनहोनी की सूचना मिलते ही उनके आवास पर जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों का जमवाड़ा लग गया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात पवन चौबे अपने घर के छत पर सो रहे थे। इसी दौरान रविवार की तड़के सुबह करीब ३ से ४ बजे के लगभग एक विषैले करैत सांप ने छत पर चढ़कर उन्हें डंस लिया। झाड़-फूंक इलाज के दौरान उनकी (Pawan Chaubey is no more) मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। नगर क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया है। इस दुःख की घड़ी में पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर सह उर्फ़ गुप्ता जी, वार्ड पार्षद संजय कुमार चतुर्वेदी, भुटेली महतों, सुशिल कुमार चौबे, अंकित पांडेय, रवि यादव, मुन्ना पांडेय, धीरज तिवारी,विनय मिश्रा, अंकित सिन्हा, सुमन लाल,अछैबर तत्वां ,संतोष तत्वां, विनय तत्वां, सुनील चौबे, मुन्ना प्रसाद,कृष्णाकांत चौबे समेत अन्य लोगों ने मृतक के घर पहुंच दुःख की घड़ी में परिजनों को ढांढ़स बंधाया। साथ ही मृतक के परिजनों को सरकार से तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular