Homeबिहारआराआरा में पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह और पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय...

आरा में पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह और पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय का स्वागत

Role Model: आरा शहर के सदर अस्पताल रोड में बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचईडी) मंत्री संजय कुमार सिंह और पूर्व एमएलसी सह लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय का का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

Bijay singh
  • हाइलाइट: Role Model
  • भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक राकेश रंजन उर्फ पुतुल के नेतृत्व में हुआ स्वागत
  • पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा “बिहार बनेगा देश का रोल मॉडल”

आरा। शहर के सदर अस्पताल रोड में बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचईडी) मंत्री संजय कुमार सिंह और पूर्व एमएलसी सह लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय का भव्य और गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक राकेश रंजन उर्फ पुतुल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने मंत्री एवं पूर्व एमएलसी को बड़ी माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। इस भव्य स्वागत से अभिभूत पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री संजय कुमार सिंह ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सुशासन की सरकार में सूबे का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में बिहार अपने विकास कार्यों के दम पर पूरे भारत में एक ‘रोल मॉडल’ के रूप में स्थापित होगा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत सभी बुनियादी क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव और सुधार हो रहे हैं। साथ ही, शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी सह लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सूबे में गठबंधन की सरकार निरंतर विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। हर क्षेत्र और हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर अपने कार्यों के बदौलत पूरी तरह खरी उतरेगी।

इस मौके पर भाजपा नेता शशि चौधरी, मुकूल सिंह, उपेंद्र चौधरी, साधू सिंह, मंटू मुखिया, जितेंद्र कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह, विपुल सिंह, अमरेश कुमार, टून्ना पासवान, पिन्टू सम्राट, अभिषेक सिन्हा, पिंटू चंद्रवंशी, चीकू कुमार, सोनू कुमार, प्रकाश, वीर बहादुर यादव, विजय चन्द्रवती, एनएन ओझा, नवनीत कुमार गुप्ता एवं सुनील कुमार गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। वही शहर के धरहरा पुल पर युवा नेता मयुर के नेतृत्व में पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह एवं पूर्व एमएलसी सह लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय का स्वागत किया गया।

jay kumar
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular