HomeNewsआरा में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा सुई देने से महिला की मौत

आरा में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा सुई देने से महिला की मौत

Phulkumari Devi Belghat Ara: आरा: एक सुई और सब कुछ खत्म, आरा में इलाज के दौरान महिला की संदिग्ध मौत से मचा कोहराम

jay kumar
  • हाइलाइट: Phulkumari Devi Belghat Ara
  • सामान्य पैर दर्द की शिकायत लेकर निजी क्लिनिक में पहुंची थीं महिला
  • धोबहा बाजार स्थित निजी क्लिनिक पर परिजनों ने जमकर किया हंगामा
  • पुलिस ने शांत कराया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, मामले की जांच जारी

आरा। बिहार के आरा में स्वास्थ्य व्यवस्था की एक दुखद तस्वीर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव की रहने वाली 30 वर्षीय फूलकुमारी देवी की एक निजी क्लिनिक में सुई लगाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Phulkumari Devi Belghat Ara: झोलाछाप डॉक्टर पर लगाया गंभीर आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका फूलकुमारी देवी सोमवार की दोपहर सामान्य पैर दर्द की शिकायत लेकर धोबहा बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद झोलाछाप डॉक्टर ने बिना किसी पूर्व जांच के महिला को सुई लगाई। सुई लगते ही उनकी स्थिति अचानक बिगड़ने लगी और कुछ ही क्षणों में उन्होंने दम तोड़ दिया। जो महिला कुछ घंटे पहले अपने पैरों पर चलकर क्लिनिक गई थी, उसे अंततः कंधों पर उठाकर वापस घर ले जाना पड़ा।

इलाज के लिए गई थीं निजी क्लिनिक, मौत के बाद हंगामा

मृतका के पुत्र अनुज कुमार ने बताया कि उनकी माताजी दोपहर करीब 12 बजे बाजार से लौटने के बाद उपचार के लिए क्लिनिक गई थीं, जहां डॉक्टर ने सुई लगाने के बाद दो दिन बाद आने की सलाह दी थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक पर जोरदार हंगामा किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा: पुलिस प्रशासन का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। वर्तमान में परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

गुजरात में काम करते हैं मृतका के पति: इस हृदयविदारक घटना ने मृतका के तीन बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया है। मृतका के पति राजन प्रसाद, जो परिवार के भरण-पोषण के लिए गुजरात की एक फैक्ट्री में वेल्डिंग मिस्त्री के रूप में कार्यरत हैं। इधर, इस अनहोनी की खबर से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular